क्या विटामिन की कमी से मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:00

विटामिन डी की भारी कमी होने पर लोगों को सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत और मसल्स पेन की समस्या का सामना भी करना पड़ता है.

मांसपेशियों में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है?- Which Vitamin Deficiency Causes Muscle Pain in Hindi
1. विटामिन डी

विटामिन डी हड्डियों के साथ ही मांसपेशियों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। अगर आपको लंबे समय से मांसपेशियों में दर्द हो रहा है, तो यह शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से हो सकता है। विटामिन डी की कमी होने पर आपको पैरों, एड़ियों या फिर हाथों में दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही आप हर समय थकान और कमजोरी का भी अनुभव कर सकते हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर बार-बार फ्रैक्चर होना, हड्डियों से कट की आवाज आने जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। इसलिए अगर आपको भी मांसपेशियों में दर्द हो रहा है, तो आप विटामिन डी को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह की धूप में बैठ सकते हैं। साथ ही अपनी डाइट में अंडे का पीला हिस्सा, फिश, चीज या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं।
2. विटामिन बी12

विटामिन बी12 की कमी मांसपेशियों में दर्द का एक मुख्य कारण हो सकता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको पैरों, जोड़ों, हाथों और कमर में दर्द हो सकता है। इसके साथ ही विटामिन बी12 की कमी होने पर एड़ी और मसल्स पेन भी बढ़ सकता है। जब किसी व्यक्ति में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो उसे एनीमिया का सामना भी करना पड़ सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति थकान, दर्द और कमजोरी का अनुभव कर सकता है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी विटामिन बी12 की कमी है, तो आप बादाम, काजू, मूंगफली, पालक, काली बीन्स आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
3. आयरन

आयरन नामक पोषक तत्व भी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर भी व्यक्ति को मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। इसके साथ आयरन की कमी होने पर आपको सांस लेने में तकलीफ, थकान, ठंड लगना जैसे लक्षणों का भी सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सिरदर्द, त्वचा के रंग में बदलाव और सूजी हुई जीभ आदि जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप फोर्टिफाइड अनाज, बीफ, बीन्स, दाल और पालक आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. कैल्शियम

कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों के लिए, बल्कि मांसपेशियों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आपको मांसपेशियों के दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। कैल्शियम की कमी होने पर आपको शरीर में सुन्नता, झुनझुनी, जोड़ों में दर्द आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, संतरे का रस आदि को शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से कैल्शियम लेने से आपकी हड्डियां और मसल्स मजबूत बनेंगी। साथ ही आपको मांसपेशियों के दर्द से आराम भी मिलेगा।

इनके अलावा शरीर में मैग्नीशियम, फोलेट, पोटेशियम आदि की कमी होने पर भी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से मांसपेशियों में दर्द हो रहा है, तो आप डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं। इस स्थिति में विटामिन्स और मिनरल्स की जांच करवाई जा सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info